• Sat. Feb 21st, 2026

प्रारंभिक अहर्ता की परीक्षा रीजनिंग के सवालों ने उलझाया

ByVijay Singhal

Sep 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दूसरे दिन  शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलेभर में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 36,984 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25,971 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 11,013 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रश्नपत्र में तर्कशक्ति (रीजनिंग) के सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया।डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 16,992 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 12,940 परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली में 16,992 पंजीकृत थे, जिनमें से 13,031 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी और तर्कशक्ति (रीजनिंग) से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए थे। अभ्यर्थियों ने वैसे तो परीक्षा को एवरेज बताया, लेकिन यह भी कहा कि रीजनिंग सेक्शन थोड़ा पेचीदा रहा। कई परीक्षार्थी इसे हल करते समय उलझ गए और अपेक्षा से अधिक समय खर्च करना पड़ा। गणित और करंट अफेयर्स के भी कुछ प्रश्न अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहे। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। परीक्षा कक्षों में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूरी तरह से रोक रही। इसके साथ ही हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दिनभर विभिन्न केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.