हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के गांव भालई के समीप गंग नहर के किनारे अजगर ने रात रास्ता रोक रखा था। डरे सहमे राहगीरों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अजगर को जंगल में छुड़वा कर रास्ता खुलवा दिया। रात एक अजगर नहर के रास्ता में आ गया था। वहां होकर निकल रहे बाइक सवार राहगीर रास्ता में अजगर को देख ठिठक गए। काफी देर के बाद भी अजगर रास्ता से नहीं हटा तो, राहगीरों ने 112 पर फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस पीआरवी 1937 पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को उठवा कर नजदीक जंगल में छुड़वा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
