• Tue. Feb 24th, 2026

पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने किया काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालयों में हाथों पर काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। उन्होंने मैनपुरी के कार्यालय में एक कर्मचारी को ठेकेदार पीटे जाने की घटना पर आक्रोश जताया है। वहीं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। विदित हो कि मैनपुरी में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 3 में कार्यरत वरिष्ठ सहायक बबलू एवं ठेकेदार फर्म के पार्टनर संतोष कुमार के बीच कार्यालय में ही जमकर मारपीट हुई थी। इसका वीडियो भी वायरल है। वहीं मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। कार्यलय में कर्मचारी से मारपीट के विरोध में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग कार्यालयों में सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए कामकाज किया है। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल प्रसाद क्षेत्रीय महामंत्री किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, मंत्री मौहम्मद सिद्दकी, संगठन मंत्री आरती रानी, नीतेश कुमारी, विनोद कुमार, अजय सिसोदिया, विवेक अग्रवाल, हुकम सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.