• Sun. Jun 8th, 2025

रेलवे ग्राउन्ड पर मची पूर्वांचल समिति मथुरा के होली मिलन समारोह की धूम

ByVijay Singhal

Mar 11, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। पूर्वांचल समिति मथुरा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से रेलवे ग्राउन्ड पर मनाया गया। समिति 15 साल से लगातार इस कार्यक्रम को बहुत ही विहंगम ढंग से मनाते आ रही है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न पूर्वी जनपदों से आये हुये लोगों ने न सिर्फ भाग लिया
बल्कि बढ़ चढ़कर पूर्वांचल की सांस्कृतिक छटा को विखेरने में अपना योगदान दिया। भव्य पंडाल स्थित मंच पर भोजपुरी, अवधी, मगही, मैथिली होली-गीत के कलाकारों ने सबको नाचने गाने एवं झूमने पर मजबूर कर दिया और पवित्र मिलन की इस बेला को अद्भुत एवं अकल्पनीय बना दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से मथुरा में आकर रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने बृज की समृद सांस्कृतिक धरोहर में पूर्वांचल की संस्कृति का समावेश करके इसे और भी समृद कर दिया है। पूर्वाचंल समिति के संरक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पूर्वांचल की संस्कृति को मंच पर उतारने के लिये पारिवारिक बच्चे, महिलाओं एवं युवा एवं वरिष्ठजन ने महीनों से प्रयास कर तैयारियां की हैं। पूर्व पार्षद राजेश सिंह ‘पिण्टू’ ने बताया कि समिति के इस आयेाजन से पूर्वांचल वासियों को आपस में मिलकर पूर्वाचल की सांस्कृतिक विरासत को ब्रजभूमि में संजोकर रखने का अवसर प्रदान होता है।
पूर्वांचल समिति मथुरा के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुरेन्द्र सिंह पिंकू गौतम अम्बुज शर्मा प्रेम चौधरी पवन कुमार दिनेश सिंह आर.पी. सिंह मामाजी डा. शम्भू शरण सिंह घनश्याम सिंह शशि आनन्द सन्तोष श्रीवास्तव सतीश कुमार बी.एन. गर्ग विनय कुमार राकेश सिन्हा सत्येन्द्र यादव सुजीत शिवेश नवीन एस.एन. सिंह (डीएसपी) एस.के. शाह मनोज कुमार एस.पी. द्विवेदी सुधीर कुमार अरविन्द प्रताप सिंह मनोज कुमार एआरटीओ अश्वनी पाण्डेय कानूनगो सुरेन्द्र मिश्रा अतर सिंह यादव कुशवाहा जी ठेकेदार संजय पाण्डे इन्सपेक्टर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुलदीप द्विवेदी संतोष सिंह श्रीमती प्रिया सिंह श्रीमती सीमा सिंह श्रीमती रेनू शर्मा श्रीमती अर्चना राय श्रीमती विभा देवी श्रीमती ज्योति चौधरी श्रीमती रंजू देवी श्रीमती माधुरी सिंह श्रीमती खुशबू सिंह श्रीमती उषा सिंह श्रीमती साधना सिंह श्रीमती बंदना सिंह श्रीमती जागृति सिन्हा श्रीमती चंचल देवी श्रीमती पिंकी पायल सिन्हा श्रीमती तुलसी यादव श्रीमती कुन्ती यादव श्रीमती पूनम यादव का विशेष योगदान रहा बाल कलाकार कु. शिवान्या अनन्या वासु रजनीश प्रियांशी भारती प्रतिभा आदित्य आदि का योगदान रहा। अवती सिंह ने सफल संचालन किया। समिति के अध्यक्ष बी.के. सिंह और सचिव डा. एस.के. राय ने आभार व्यक्त किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.