• Wed. Mar 4th, 2026

गले में कंठी और धर्म का चोला: वृंदावन में रह रहे पति-पत्नी का सच पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 4, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन के हरेकृष्ण ऑर्चिड फ्लैट में रह रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में पंजाब पुलिस ने दबिश देकर सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्चिड के फ्लैट से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पिछले दो माह से फरार कबूतरबाजी करने वाले दंपति की गिरफ्तारी से सोसायटी में हलचल मच गई। पंजाब के पटियाला निवासी सौरभ गुप्ता और उनकी पत्नी प्रगति गुप्ता वृंदावन में रहकर कबूतरबाजी का धंधा कर रहे थे; इसमें यह दंपती अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते, इसके एवज में उनसे करोडों 50 लाख से ढाई करोड़ रूपये तक वसूल करते थे। पिछले दो माह से दंपती की तलाश कर रही पंजाब के मलेर कोटला पुलिस टीम ने सुनरख मार्ग स्थित हरेकृष्ण ऑर्चिड के बी ब्लॉक के फ्लैट 812 में दबिश दी। यहां पिछले ढाई साल से कर कबूतरीबाजी कर रहे पति पत्नी को पंजाब, मलेर कोटला के पुलिस क्षेत्राधिकारी मानवजीत सिंह सिंधु ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दंपती के साथ उनके साथ दो बच्चे भी रहे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सौरभ गुप्ता और प्रगति गुप्ता लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा करते थे। जनवरी माह में पंजाब के मालेर कोटला में इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। तभी से पंजाब पुलिस इनकी तलाश में लगी थी। यह गले में कंठी एवं धार्मिक पहनावे में यहां वृंदावन में पिछले ढाई साल से रह कर कबूतरबाजी करते थे। जिनको स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.