• Mon. Feb 16th, 2026

मिट्टी की बोरियों के नीचे निकली पंजाब निर्मित शराब

ByVijay Singhal

Feb 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना के अंतर्गत वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम के सचल दल ने एक ट्रोला से मिट्टी के कट्टों के नीचे से बड़ी मात्रा में पंजाब निर्मित शराब बरामद की है। जीएसटी टीम (संख्या-3) ने दो दिन पूर्व नियमित चेकिंग के दौरान रिफाइनरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे एक ट्रोला को कागजात की जांच के लिए रोका। चालक ने ट्रोला के अंदर मुल्तानी मिट्टी भरी होने के प्रपत्र सचल दल टीम प्रभारी संगीता को दिखाए। टीम ने जब चेकिंग की तो ट्रोला में लदे बोरों में साधारण मिट्टी भरी हुई थी। टीम ने चालक से अन्य कागजात मांगे तो वह फरार हो गया। टीम ने ट्रोला को थाना रिफाइनरी पर लाकर खड़ा करा दिया। बाद में सचल दल प्रभारी संगीता के नेतृत्व में जीएसटी टीम ट्राेला की जांच के लिए थाना रिफाइनरी पहुंची। टीम ने मिट्टी से भरे कट्टों को हटाकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में पंजाब ब्रांड की इंपीरियल ब्लू शराब के कार्टन दिखाई दिए। सूचना पर आबकारी निरीक्षक निहांत यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रिफाइनरी पुलिस, जीएसटी व आबकारी विभाग ने शराब को गाड़ी से उतरवाया। शराब को आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.