हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना थाना इलाके के एक पेट्रोल पम्प पर कुछ दबंगों ने सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की। पेट्रोल पंप मालिक ने आरोप लगाया है की मारपीट के दौरान लूट भी की गई। मारपीट की घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें पेट्रोल पंप मालिक ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाना पुलिस में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। थाना बरसाना इलाके के बजाज पेट्रोल पंप पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। तभी सेल्समैन ने सिगरेट पीने से मना किया तो 2 युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वही इस मामले में जब कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई तो पेट्रोल पंप एसोसिएशन के लोग गुरुवार को एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी सिटी को पूरे मामले से अवगत कराया है। मथुरा एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश ने पेट्रोल पंप मालिक को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक अजय खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक दबंग हैं और आए दिन लोगों से मारपीट करते रहते हैं। ऐसे ही बुधवार को शाम को सिगरेट पीने पर मना करने पर युवकों ने सेल्समैन से मारपीट और रूपए लूटने का भी आरोप लगाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
