हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसी कोच में सफर के दौरान महिला के बाल खींचने और फिर पर्स ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मथुरा जंक्शन के जीआरपी थाने में मामले की शिकायत की है। घटना केरला एक्सप्रेस में हुई। वर्धा (महाराष्ट्र) निवासी महिला नंदा तिनघसे बेटे शांतनु और बहन अलका के साथ केरला एक्सप्रेस से मथुरा आ रही थी। उसका आरक्षण बी 2 कोच की सीट नंबर 72 पर था। महिला ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जैसे ही ट्रेन भोपाल से आगे निकली, एक युवक ने उनके बाल खींचे और पर्स लेकर फरार हो गया। आरोपी चलती ट्रेन से कूद गया। महिला के मुताबिक पर्स में 20 हजार की नकदी और एक लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। महिला के अनुसार, ट्रेन में मौजूद जीआरपी टीम को जानकारी भी दी लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं आया। मथुरा जंक्शन पर पहुंचकर महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत की है। संदीप तोमर, थानाध्यक्ष,जीआरपी ने कहा महिला ने मामले की शिकायत की है। जांच करवाई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
