हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह ब्लॉक में उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन एवं विकास के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार 24 मार्च को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुश्री नेहा रावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा स्टॉल लगाए गए। श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने अपने स्टॉल के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सुश्री नेहा रावत ने बताया कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे अब दूसरों को भी रोजगार प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह, एडीओ पंचायत थान सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
