• Wed. Mar 25th, 2026

मथुरा नगर निगम में ‘सम्भव दिवस’ पर जनसुनवाई:स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण की शिकायतें प्रमुख रहीं

ByVijay Singhal

Mar 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में ‘सम्भव दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जनसुनवाई कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक और जनरल गंज स्थित मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष इस दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम और अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.