हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह द्वारा की गई। वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक और जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनसुनवाई संपन्न कराई। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अपर नगर आयुक्तों ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह चौहान, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव और विद्युत यांत्रिकी विभाग के अवर अभियंता शैलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
