• Wed. Feb 18th, 2026

अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता रैली का आरंभ हरी झंडी दिखा कर किया

ByVijay Singhal

Apr 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 14 अप्रैल को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है यह दिन उन 66 फायर कर्मियों को समर्पित है जिन्होंने कर्तव्य पालन में तेज उठती लपटें और उनके बीच किसी के उजड़ते आशियाने को बचाने मैं अपने प्राणों की आहुति दी। दूसरों के हिस्से की तपन को झेलते हुए जनता की रक्षा व सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित इस जांबाज फायरमैनों के दल के लिए अग्निशमन दिवस महज कौशल प्रदर्शन का मंच नहीं है वरन यह स्मृति दिवस है उन 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत का जिन्होंने जन सेवा करते हुए  सहर्ष मृत्यु का वरण किया। तथा फायर सर्विस कर्मी हर दिन आग से खेलने का काम करते हैं इस खतरनाक काम को अंजाम देते हुए उन्हें अपनी जान की भी फिक्र नहीं होती फिक्र होती है तो उन्हें सिर्फ उस जलते मंजर या फिर उसमें धधकती जिंदगी को बचाने की I 14 अप्रैल 1944 का एक धड़कता शुक्रवार था जब विक्टोरिया डाक मुंबई में सेना की विस्फोट सामग्री से भरा फोर्ट स्टीफन के मालवाहक पानी का जहाज लपटों के आगोश में समा गया आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर सर्विस के सैंकडों अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे अदम्य साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए इन जांबाज अग्निशमन कर्मचारियों ने ज्वाला पर आग काबू करने का संपूर्ण प्रयत्न किया अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया लेकिन इस कोशिश को 66 फायर कर्मियों को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी।
 फायर कर्मियों की सहादत के परिपेक्ष में इस दिवस से 1 सप्ताह तक अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित आयोजन चलाए जाते हैं सप्ताह के दौरान फायर सर्विस द्वारा विभिन्न कारखानों संस्थानों एवं ऐसे संस्थान जहां पर आम जनमानस का एकत्रीकरण होता है पर अग्नि से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है सप्ताह के अंतर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतनी के संबंध में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,  जिस के क्रम में आज दिनांक 14 /04 /2023 को अग्निशमन विभाग जनपद मथुरा में राष्ट्रीय अग्निशमन स्मृति दिवस  के उपलक्ष्य मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी मथुरा नरेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी मथुरा श्री पुलकित खरे , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय तथा जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों को पिंन फ्लैग लगाया एवं जनपद में अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता  रैली का आरंभ हरी झंडी दिखा कर किया गया। जन जागरूकता रैली  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के कमाण्ड ऑफिस से प्रारम्भ होकर टैंक चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, मसानी चौराहा, डीग गेट तिराहा होते हुए फायर स्टेशन भूतेश्वर पर समाप्त हुई, यह जन जागरूकता रैली मुख्य अग्निशमन अधिकारी मथुरा नरेंद्र प्रताप सिंह  के दिशा निर्देशन व अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, लीडिंग फायरमैन विनोद शर्मा, लीडिंग फायरमैन दुर्गा प्रसाद, चालक जसराम सिंह , चालक ललित कुमार शर्मा, चालक  शीलेन्द्र सिंह , चालक राजीव शर्मा, चालक लोचन सिंह, चालक इंद्र प्रकाश सिंह, फायरमैन सुरेशपाल शर्मा, फायरमैन विनोद, फायरमैन रतन सिंह, फायरमैन घनश्याम , फायरमैन उदयवीर सिंह, फायरमैन सोनवीर, फायरमैन नीरज, फायरमैन भूदेव कुमार, फायरमैन मनीष, फायरमैन विक्रम, फायरमैन देवेंद्र सिंह, फायरमैन राम मोहन, फायरमैन आकाश तोमर, फायरमैन मो साकिर, फायरमैन गौरव, फायरमैन अमित कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के सकुशल समापन के उपरांत आम जनमानस द्वारा अग्निशमन विभाग जनपद मथुरा की काफी सराहना करते हुए करतल ध्वनि के साथ रैली में प्रतिभाग करने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य का उत्साह वर्धन किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.