हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वाभिमानी भारत विकास संघ के केंद्रीय निदेशक पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ का उनके द्वारा धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों के लिए नैमिषारण्य में वहां के सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वाभिमानी भारत विकास संघ के केंद्रीय निदेशक पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ इन दिनों अपनी धार्मिक यात्रा पर नैमिषारण्य तीर्थ व अयोध्या धाम गए हुए हैं।उनका लक्ष्य समूचे देश में श्रीकृष्ण भक्ति की लहर को प्रवाहित करना है।नैमिषारण्य स्थित महर्षि वेदव्यास की गद्दी पर उनका गद्दी के सेवायत कपिल शास्त्री ने भव्य स्वागत किया।साथ ही उनका हनुमान गड़ी आश्रम पर भी स्वागत किया गया।इसके अलावा उनके द्वारा स्वाभिमानी भारत विकास संघ के लखनऊ स्थित कार्यालय पर भी संघ की संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मांडवी मिश्रा ने अभिनंदन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
