• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में पहली बार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन:8 से 10 जनवरी तक जुटेंगे हजारों शिक्षक

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मथुरा ने 58वें प्रांतीय सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मेलन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। संगठन की स्थापना वर्ष 1956 के बाद यह पहला अवसर है जब माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन मथुरा जनपद में आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 8, 9 और 10 जनवरी 2026 को किशोरी रमण इंटर कॉलेज, मथुरा में संपन्न होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, मथुरा सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। बाहर से आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था के लिए शहर के 12 विद्यालयों में आवासीय प्रबंध किए गए हैं। 9 जनवरी को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक गुणवत्ता और नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.