हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गांधी मार्ग स्थित अमरनाथ धाम में अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश नीलम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र ही गो माता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान करना चाहिए। जिससे गायों पर अत्याचार बंद हो सके और अत्याचारियों को कड़ी कार्रवाई हो सके। उपाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा एवं आचार्य दीपक गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गो समाधि के लिए पूर्व में निर्धारित सुनरख स्थित सौभरी वन में गो माता के समाधि के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृत गायों को समाधि स्थल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए। अध्यक्षता ठाकुर कालीचरण सिंह ने की। कोषाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा ने वार्षिक आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महामंत्री देवेंद्रनाथ गोस्वामी, रामबाबू शर्मा, जगदीश गुसाईं, लक्ष्मी नारायण शर्मा, विवेक पांडे, दुष्यंत सारस्वत, भारत भूषण शर्मा, एलके शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
