• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में टेट अनिवार्यता पर बढ़ा टकराव, करेंगे प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Feb 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के मुद्दे पर जनपद में शिक्षक संगठनों और विभाग के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। विभिन्न शिक्षक संघों ने इस निर्णय के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेशीय और महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेशीय समेत जनपद के सभी शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति तैयार की है। प्रांतीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा बनाकर इसे निर्णायक लड़ाई का रूप देने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 22 फरवरी को दोपहर दो बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्विटर अभियान से होगी। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे रहे शिक्षक भी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कक्ष निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने टेट अनिवार्यता समाप्त नहीं की तो 26 फरवरी को सभी संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान अतुल सारस्वत, लक्ष्मी नारायण, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार, राजीव पचौरी, नीलम गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.