• Mon. Feb 16th, 2026

छाता में बिजली घर पर जेई के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन कीनारेबाजी, जेई के कारनामों को लेकर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Feb 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। छाता तहसील के राजमार्ग स्थित बिजली घर पर छाता तहसील के विभिन्न गांवों से आये किसानों ने छाता बिजली घर के जेई केशव चौधरी के खिलाफ हुक्का पानी लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जेई व संविदा लाइनमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के किसानों का कहना था कि जेई केशव चौधरी के द्धारा गाँव उमराया व अलवाई में बिजली चोरी की चैकिंग की गई। जिसमें किसानों के घर का बिजली का बिल जमा होने कारण भी रंजिशन बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें लगभग 18 किसानों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आए दिन गांव वालों को परेशान करते हैं जेई

इसी बात को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने छाता बिजली घर एसडीओ व जेई का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा बिजली घर का घेराव होने की सूचना पाते ही एक्सईएन मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। जेई केशव चौधरी के कारनामो की फाइल किसानों ने एक्सईएन व एसडीओ को सुनाई। किसानों ने कहा की जेई ने आये दिन गांव के किसानों को परेशान करता है। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई चोरी वाले लोगों से सुविधा शुल्क लेकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराता है। जो सुविधा शुल्क नहीं देता है तो उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा देता है। जिसके कारण पूरे गांव के लोग परेशान है। इस मौके पर दर्जनों किसानों अपना रोष व्यक्त करते हुए विधुत एक्सईएन व एसडीओ को किसानों के ऊपर बिजली चोरी की रिपोर्ट को वापस लेने, जर्जर पड़े विद्युत खम्बे व तारों को फसल कटने से पहले दुरुस्त कराना व जेई केशव चौधरी का छाता बिजली घर से ट्रांसफर करने को लेकर तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक्सईएन ने किसानों की मांग पर कार्यवाही करने का भरोसा देने का आश्वासन दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.