• Tue. Mar 31st, 2026

देह व्यापार का भंडाफोड़: चोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड, युवक-युवतियां; नाै पकड़े

ByVijay Singhal

Mar 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोताना स्थित ‘चोटी वाला ढाबा’ पर अचानक छापेमारी कर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है। काफी समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सीओ भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 5 युवतियां व 4 युवक  गिरफ्तार किए गए है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.