हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित पंजाबी ढाबा पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक व्यक्ति व दो महिलाओं को पकड़ा है। छाता कोतवाली के केडी चौकी क्षेत्र में सेमरी के समीप स्थित पंजाबी ढाबा पर पुलिस ने जांच कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस की इस कार्रवाई से देह व्यापार करने वालों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इस ढाबे पर काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। नामजद युवक इस ढाबे का संचालन कर रहा था। शुक्रवार देर रात केडी चौकी के उपनिरीक्षक रोहित उज्ज्वल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि छाता क्षेत्र में ऐसे कई ढाबे और होटल हैं, जहां इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। पुलिस टीम ने ढाबे के भीतर छापेमारी की, तो मौके से दो महिला और एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
