हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पुलिस ने धोखाधड़ी के रुपयों से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। धारा 107 बीएनएसएस के तहत जनपद में पहली कुर्की की कार्रवाई की है। फरीदाबाद निवासी आशीष गुप्ता के साथ धोखाधड़ी से कोसीकलां के मौजा बरहाना में जमीन दिखाकर विक्रय अधिकार से अधिक जमीन का बैनामा कर दिया। जमीन पर कब्जा नहीं देने और 48 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़प लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी बरहाना निवासी बलराज सिंह उनकी पत्नी रजनी ने धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि से वृंदावन स्थित श्रीराधारानी टाउनशिप में 200 वर्ग गज भूमि क्रय की गई थी। इस जमीन की कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय सिविल जज (सीडी), छाता ने उक्त संपत्ति के जब्तीकरण (कुर्की) का आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
