• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में (उपज) उत्तर प्रदेश एशोसिएशन जनर्लिस्टएनयूजेआई का पत्रकारिता भब्य समारोह

ByVijay Singhal

May 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उपज नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (एनयूजेआई), एनयूजे उत्तर प्रदेश द्वारा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मथुरा महानगर के होटल हीरा इन्विटेशन  डेंपियर नगर मथुरा के सभागार में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें भाग लेने के लिए एनयूजेआई के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री आनंद कर्ण, राष्ट्रीय महामंत्री एन यू जे त्रियुग नारायण, उपज के मथुरा अध्यक्ष अतुल जिंदल व्दारा अधिवेशन किया गया। इस कार्यक्रम के अथिति केबीनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने सरस्वती  पर  माल्यार्पण करके दीप  प्रज्जलित किया गया। अधिवेशन में 50 जिलों के बरिष्ठ पत्रकार 300 से अधिक समारोह में उपस्थित रहे।
क्रार्यक्रम की अध्यता विजय सिंघल एवं विपिन अग्रवाल व्दारा की गई। पत्रकारो ने केबीनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण को पत्रकारों की सुरक्षा व पत्रकारो को पुलिस उत्पीड़न के लिए मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। केबीनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा, मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हित में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। कोरोना काल में भी प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को दर्पण दिखाने का कार्य करते हैं।  समाज के सामने सच को उजागर करना पत्रकार का अहम  भूमिका है और समाज उनसे इसकी अपेक्षा भी करता है। पत्रकारों को फेक न्यूज से भी बचना चाहिए। किसी समाज व राष्ट्र विरोधी खबर की जब तक सत्यता की पुष्टि न हो तब तक फेक न्यूज को वायरल नहीं करना चाहिए। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वह गर्मी, सर्दी, बरसात सभी मौसमों में अपने धर्म को निभाते हुए हम सभी को घटना स्थल की यथास्थिति से अवगत कराते हैं। 30 मई को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पत्रकारिता समारोह में  विपिन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, विष्णु पहलमान, विजय सिंघल, मदन सारस्वत,  बंटी, मेसी, महेश वर्मा, अनुज उपमन्यु कुन्नू सारस्वत, प्रशांत शर्मा,आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.