हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इस बार मार्च में चटक धूप के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी थी। आमजन के साथ गर्मी का असर गेहूं की फसल पर भी देखने को मिल रहा है। किसान खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे हैं, लेकिन गेहूं की फसल की बाली से दाना निकालकर उत्पादन का आकलन भी कर रहे हैं। ज्यादातर खेतों में गेहूं का दाना छोटा नजर आ रहा है। किसान संभावना जता रहे हैं कि मार्च में गर्मी की दस्तक से दाना सिकुड़कर जल्दी पक गया।
जिले में 1.88 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है। इस समय तेजी से गेहूं की कटाई का सिलसिला चल रहा है। किसान गर्मी होने के कारण सुबह और रात में कटाई कर रहे हैं। इस दौरान किसान हर साल की तरह गेहूं की बाली तोड़कर उसके दानों से उत्पादन का भी आंकलन लगा रहे हैं। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बार ज्यादातर खेतों में दाना अविकसित निकल रहा है। उन्होंने बताया कि दाना सिकुड़ा होने की वजह से उत्पादन में गिरावट भी आएगी। किसानों के अनुसार गेहूं के रंग में भी इस बार अंतर दिखेगा। पैदावार कम होने की संभावना से किसान परेशान हैं। उधर, प्रशासन ने गेहूं के उत्पादन का औसत निकालने के लिए क्रॉप कटिंग शुरू कराई है। नौहझील निवासी किसान जमानुशरण कटारा ने बताया कि गेहूं का दाना इस बार छोटा रह गया है। रंग भी कुछ चटक हो गया है। ऐसे में कम उत्पादन व भाव कम मिलने की उम्मीद है। किसान श्याम ने बताया कि एक एकड़ में 17 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है, जबकि 21 क्विंटल होना चाहिए था। गर्मी के कारण गेहूं का दाना चार क्विंटल कम निकला है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रवक्ता रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि गेहूं जल्दी पक जाने से कई किसानों के यहां खेत में दाना छोटा निकल रहा है। किसानों ने इसकी जानकारी दी है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes