हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
धौलपुर। 30 जनवरी को 1.15 लाख के इनामी दस्यु गुर्जर को पकड़ने के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह उसके दो भाइयों दस्यु शीशराम गुर्जर और छोटू उर्फ गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से दो राइफल और 107 कारतूस बरामद हुए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस इनामी दस्यु केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद से ही चंबल के बीहड़ में सर्च अभियान चला रही है। शनिवार सुबह चंबल के बीहड़ में पीली कछार के पास से 25 के इनामी दस्यु शीशराम गुर्जर और पांच हजार के इनामी छोटू उर्फ गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से असलहे के साथ ही इनके छिपने के स्थान से रजाई, गर्म कपडे़, राशन आदि जब्त किए गए हैं। केशव की गिरफ्तारी के बाद उसके गिरोह के दो सदस्य दस्यु बंटी उर्फ विनोद पंडित और दस्यु नरेश उर्फ रामनरेश को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes