हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि पहले धर्म को लेकर राजनीति होती थी अब जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है। इसे यूजीसी के नए नियम को लेकर देखा जा रहा है। अभी बिल पास हुआ है, उसमें आर्म्ड फोर्स है, उनका भी ध्रुवीकरण किया जा रहा है। यह यहां पानीघाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा गोशाला में संत मलूक दास महाराज के 452वें जन्मोत्सव में शामिल होने आईं थीं। छह साल का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रियंका यहां संतों का आशीर्वाद लेने आईं। उन्होंने मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज से यमुना को लेकर चर्चा की। महंत ने कहा कि यमुना के निर्मल जल को लाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है। यमुना में सीवर का दूषित पानी आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि महिला आरक्षण कानून का बिल 2024 चुनाव से पहले पास हुआ था। अब जो सांसद हैं उनको जिम्मेदारी छोड़कर आई हैं कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़नी चाहिए। उन्होंने असम चुनाव के दौरान असीमुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि ओवैसी भाजपा की बी पार्टी हैं। भाजपा को जहां भी दिक्कत आती है और लगता है कि ध्रुवीकरण से फायदा होगा। वहां वह ओवैसी से चुनाव लड़ने की कहते हैं। वह बंगाल में भी हुमांयू कबीर के साथ लड़ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
