• Thu. Feb 19th, 2026

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा प्रियंका बनीं एक दिन की बीएसए

ByVijay Singhal

Sep 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 9वीं की छात्रा प्रियंका को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसने एक सरकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए। एक दिन की बीएसए बनकर प्रियंका स्कूल से निकलकर कार्यालय पहुंची। उसने अधिकारियों से कार्य की जानकारी लेकर चार्ज संभाला। बतौर बीएसए प्रियंका ने दशहरा के अवकाश से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। छात्रा के
आत्मविश्वास से सभी प्रभावित हुए। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और वे नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं। इसी क्रम में ब्रज इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा नंदनी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस्लामियां इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। सोनम ने काॅलेज में चल रहे शिक्षण कार्यों का जायजा लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.