हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर सोमवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह पारंपरिक प्रिया-प्रियतम की रंगीली होली शोभायात्रा अपराह्न मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। शोभायात्रा में ठाकुर राधावल्लभ लाल और श्रीजी की प्रतिमाएं सुसज्जित रथ पर विराजमान थीं। जैसे ही रथ नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा भक्तों ने ठाकुरजी के साथ रंगों की बौछार में मग्न होकर होली खेली। राधावल्लभ लाल स्वयं अपने भक्तों पर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे और श्रद्धालु इस अलौकिक क्षण का आनंद लेते हुए रंगों में सराबोर हो गए। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि इस अद्भुत दर्शन और शोभायात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
