• Mon. Apr 6th, 2026

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने आगरा छावनी और मथुरा जं. स्टेशन का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Aug 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज श्री बृजेन्द्र कुमार आगरा मंडल के एक दिवसीय दौरे के दौरान आगरा छावनी स्टेशन पहुंचने पर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 के निरीक्षण के दौरान फूड प्लॉजा, फूड ट्राली, आईआरसीटीसी प्लॉजा क्लॉक रूम व उप स्टेशन प्रबंधक / वाणिज्य कार्यालय का निरीक्षण किया व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके उपरान्त प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री बृजेन्द्र कुमार ने मथुरा जंक्शन स्टेशन पहुंच कर यात्री सुविधाओं का जायजा , इस दौरान उन्होंने यात्रियों की संख्या, टिकट की स्थिति, यात्री सुविधा, बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन कार्यालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, शयनयान श्रेणी प्रतीक्षालय व सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य का निरीक्षण किया , उसके उपरान्त मंडल कार्यालय पहुंच कर अधिकारियो के साथ बैठक की इस बैठक के दौरान यात्री यातायात सहित, लोडिंग बढ़ाने पर चर्चा कीl
निरीक्षण के दौरान आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित आनन्द, स्टेशन निदेशक मथुरा श्री एस के श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री वीरेंद्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक फेट श्री संजीव कुमार मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.