हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाई जाएगी। खराब पड़े हैंडपंपों को सही किया जाएगा। चिन्हित हैंडपंपों का रिबोर भी किया जाएगा। उपनिदेशक (पंचायत) अभय कुमार शाही ने जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी मथुरा को पत्र भेजा है। भीषण गर्मी में ग्रामीण अंचल में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने की आशंका जाहिर की है। निर्देशित किया है कि पेयजल संकट होने पर ग्राम पंचायतों में टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाई जाए। खराब पड़े सभी हैंडपंपों को जल्दी सही करवा लिया जाए। पूरी तरह से खराब हो चुके हैंडपंपों को तीन दिन में सही करवा लिया जाए। सात दिन में रिबोर मैकेनिक का नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधानों और सचिवों को हैंडपंप रिबोर और मरम्मत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार होंगे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों में सर्वे करवाया जा रहा है। जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में करीब 30 हजार हैंडपंप लगाए गए हैं। अब जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रधानों और सचिवों के माध्यम से खराब हो चुके हैंडपंपों का सर्वे कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान और सचिव जल्दी ही सर्वे रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपेंगे। सबसे पहले सही होंगे सड़क किनारे लगे हैंडपंप
जनपद में राहगीरों को सहूलियत को देखते हुए सबसे पहले उन हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा जो सड़क किनारे लगे होंगे। वजह ये है कि सड़क पर सफर के दौरान राहगीरों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
