• Fri. Mar 20th, 2026

राष्ट्रपति संकरे रास्तों के कारण नहीं पहुंचेंगी राधा श्याम कुंड

ByVijay Singhal

Mar 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराज परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाला नगर राधाकुंड, जहां भगवान श्री कृष्ण अपनी आदिशक्ति श्री राधा रानी के साथ जल रूप में विराजमान हैं, राष्ट्रपति नहीं जाएंगी। इसका कारण यहां का संकरा मार्ग है। बताया जा रहा है कि संकरे मार्ग के चलते राष्ट्रपति के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मी और काफिले के वाहन यहां नहीं जा पाएंगे। लिहाजा राष्ट्रपति के काफिले को रामलीला मैदान से जूनियर हाई स्कूल वाले रोड होकर स्टेट बैंक तिराहे से निकाल जाएगा। भाजपा नेता निर्भय गोस्वामी का कहना है कि राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध तीर्थ राधा श्याम कुंड पर आकर पूजा अर्चना करतीं तो क्षेत्र के लोगों को काफी खुशी होती।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.