हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के कारण गुरुवार सुबह श्रद्धालु वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन नहीं कर सके। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के रास्ते से पहले ही रोक दिया। सुबह बांके बिहारी मंदिर और उसके मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। वहां सिर्फ पुलिस के जवान ही दिख रहे थे। द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:25 बजे बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। बांके बिहारी मंदिर में करीब एक घंटे पहले ही श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। मंदिर ही नहीं मंदिर जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं को नहीं जाने दिया। जिससे मार्ग और मंदिर में सन्नाटा पसर गया। बांके बिहारी मंदिर को आज भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह 10:25 बजे राष्ट्रपति बांके बिहारी मंदिर पहुंच गयीं और वहां बिहारी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मु का श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर स्कूल बैण्ड व एनसीसी के छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर केआर इंटर कालेज के एनसीसी के छात्र और श्रीकृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के बैंड ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके नोडल अधिकारी केआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुरलीधर शर्मा को बनाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
