• Fri. Feb 20th, 2026

25 सितंबर को बांकेबिहारी के दर्शन करने आ सकती हैं राष्ट्रपति

ByVijay Singhal

Sep 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आ सकती हैं। उसके बाद सुदामा कुटी और निधिवन जाएंगी। इस दौरान वह संत प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि इस दौरे को लेकर कोई अधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो गया था, लेकिन एक बार फिर से राष्ट्रपति के आने की जानकारी होते ही वृंदावन में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन जगहों पर उनके आगमन की चर्चा है, वहां सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.