हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया हेरिटेज सिटी को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना विकास प्राधिकरण की अगले महीने तक या उससे पहले हेरिटेज विकसित करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) भी जारी करने की तैयारी है। हेरिटेज सिटी में ब्रज और मथुरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर शासन की ओर से मुहर लग चुकी है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मई 2025 तक हेरिटेज को विकसित करने के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। कंसेशन एग्रीमेंट होने के बाद 90 दिन के अंदर कंपनी को इसका निर्माण शुरू करना होगा। ऐसे में अगस्त में हेरिटेज सिटी की नींव रखे जाने की उम्मीद है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) बिड इवैल्यूशन कमेटी की बैठक में सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर)को पास किया जा चुका है। प्रोजेक्ट को तीन हजार एकड़ में 10 वर्षों में पूरा किया जाएगा, इसके अंतर्गत 12 गांव आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट तीन चरण में पूरा किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय चरण तीन-तीन वर्ष में पूरे होंगे। तीसरा चरण को पूरा करने की समयसीमा चार वर्ष रखी गई है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जीरो पॉइंट से 101 किमी पर बनाए जाने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे पहले चरण के तहत 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी विकसित होगी। बांके बिहारी मंदिर तक 6.9 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है, जो प्रथम चरण में छह लेन का होगा। इसी के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी को बसाया जाएगा। हेरिटेज सिटी में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग हब बनेगा। हेरिटेज सिटी के प्रथम चरण में विकास कार्यों पर छह हजार करोड़ और जमीन खरीद में करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी, यमुना प्राधिकरण ने कहा, हेरिटेज सिटी की अगस्त तक नींव रखी जा सकेगी। इसके लिए जल्द ही आरएफपी निकालकर विकासकर्ता कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। मई तक कंपनी का चयन हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
