• Fri. Feb 20th, 2026

श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार की तैयारियां जोरों पर

ByVijay Singhal

Sep 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लबे समय से अज्ञातवास झेल रहे श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर मंदिर के जीर्णोद्धार की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर की दीवारों की रंगाई-पुताई, फूल-पत्तियों से सजावट और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक कलाकृतियां बनाई गई हैं। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित चित्र और रंगोली से पूरे परिसर को सुशोभित किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि मंदिर का जीर्णोद्धार और आसपास के सभी विकास कार्य बुधवार तक पूरे कर लिए जाएंगे। इंटरलॉकिंग का कार्य दिन-रात चल रहा है। श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि मंदिर का नया रूप न केवल धार्मिक महत्व बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा। मंदिर के महंत आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। पुराने और टूटे-फूटे हिस्सों की मरम्मत के साथ-साथ नई सुविधाएं भी विकसित होंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.