हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह कान्हा की नगरी में आ सकते हैं। उनके 12 दिसंबर के बाद कभी भी यहां पर भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोेधित करने की संभावना है। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अधिकतर जिलों में जाकर प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इसे भाजपा की नगर निकाय चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। २७ वीं बार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। साथ ही महानगर और जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने भी प्रबुद्ध सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें, इसके लिए भाजपाई जुट गए हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रविवार को लखनऊ में होने वाली नगर निकाय चुनाव संबंधी बैठक में शिरकत करने गए हैं। यहां से लौटने के बाद ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 12 दिसंबर को तो मुख्यमंत्री को मथुरा आने की संभावना थी, पर गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद कभी भी मुख्यमंत्री मथुरा आकर प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
