• Mon. Mar 9th, 2026

नरी-सेमरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के लिए तैयारी शुरू

ByVijay Singhal

Mar 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में गांव सेमरी में चैत्र नवरात्रों के दौरान लगने वाले प्रसिद्ध नरी-सेमरी देवी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले इस 10 दिवसीय मेले को लेकर मंदिर प्रशासन और सेवायतों ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। मंदिर सेवायत अजय पुजारी ने बताया कि मेला अमावस्या से दशमी तिथि तक चलेगा। मेले की महत्ता को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई और रंगाई-पुताई आदि कार्य चल रहे हैं। सेवायतों के अनुसार मेले में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.