हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में इंद्र देव ने राधा के धाम पर ऐसी कृपा बरसाई कि ब्रज चौरासी कोस की पावन राधा रानी यात्रा को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। वर्षभर की साधना और प्रतीक्षा में डूबे श्रद्धालुओं की आशाएं झमाझम बारिश में बह गईं। चारों ओर मायूसी का माहौल है और भक्ति यात्रा की रौनक थम सी गई है। जहां हर वर्ष इस पावन यात्रा में भक्ति की गंगा बहती है, इस बार लगातार बरस रही वर्षा ने मार्ग को कीचड़ और पानी में डुबो दिया। बरसाना क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण यात्रा की तैयारियां पूरी तरह ठप पड़ गई हैं, जिससे श्रद्धालु अब अगले वर्ष की तैयारी में जुटने को मजबूर हैं। पिछले दो दिनों (6 और 7 अक्टूबर) से हो रही भारी वर्षा के बाद पूरा यात्रा मार्ग कीचड़ और पानी से भर गया। टेंट लगाने की जगहें जलमग्न हो गईं, जिससे आयोजन असंभव हो गया। तेज बारिश ने सभी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया और सेवादारों के प्रयास भी बेअसर हो गए। राधा रानी की भक्ति में रंगी यह यात्रा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को ब्रज परिक्रमा में शामिल करती है। लेकिन इस बार प्रकृति ने ऐसा रंग दिखाया कि पूरे आयोजन की रौनक फीकी पड़ गई। रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने न सिर्फ यात्रा मार्ग को प्रभावित किया बल्कि तैयारियों में जुटे सेवादारों को भी भारी परेशानी में डाल दिया। राधाकांत शास्त्री ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण यात्रा का आयोजन किसी भी स्थिति में संभव नहीं है। जो यात्री अब भी यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपना कार्यक्रम रोक दें। सभी भक्त अगले वर्ष की यात्रा की तैयारी करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
