हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कुछ जनपदों में हाल ही में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को शहरभर में जुमे की नमाज शांति व सुरक्षा के बीच अदा की गई। इस दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और एसपी सिटी राजीव सिंह ने स्वयं पैदल भ्रमण कर हालात पर नजर रखी। संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अगर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती तो पुलिस को सूचित करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
