हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक एवं लक्ष्मी नारायण मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मसानी पर किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल, संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, मनीष शोरावाला, योगेश सर्राफ, नारायण हरि गोयल, अनुज अग्रवाल, अनुपम शर्मा, रूपेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, प्रियेश अग्रवाल, सुनील कौशिक, योगेंद्र गोयल तथा चंद्रपाल सिंह निषाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में डॉ संध्या, डॉ. गौरव अग्रवाल ने 80 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार प्रदान किया। डॉ. दीनदयाल अग्रवाल ने 70 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण कर चश्मे बांटे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय असगरपुर में विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, गर्म वस्त्र एवं खिलौने बांटे गए। जीएम सर्राफ कॉम्प्लेक्स पर अन्नपूर्णा फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर शिप्रा यादव, शिखा सिंघल, काजल ठाकुर, दीपक चौहान, रोशनी, संतोष उपाध्याय, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
