हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रसादी-यात्रा वाराणसी के लिए रवाना की गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसादी-यात्रा रवाना की गई है। प्रसादी में फलहारी लड्डू, फल, मेवे, भगवान शिव एवं मां गौरी के वस्त्र, मां का शृंगार एवं आभूषण आदि सामग्री शामिल है। ढोल, मृदंग, मंजीरे, बैंडबाजे की मंगल ध्वनि के साथ शोभायात्रा अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ हुई। जो श्रीकेशवदेवजी, मां योगमाया, श्रीगर्भ-गृह होती हुई जन्मभूमि के मुख्यद्वार पर पहुंची। जहां से पुष्प-वर्षा के मध्य प्रसाद-यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डाॅ. रोशन लाल, संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक, प्रभारी जनसंपर्क विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
