• Sun. Feb 15th, 2026

सद्भावना धाम में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज का प्रादुर्भाव महोत्सव 6 अगस्त को

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
वृन्दावन।श्याम कुटी क्षेत्र स्थित सद्भावना धाम में अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ, स्वामी करपात्री फाउंडेशन एवं करपात्र धाम सेवा न्यास, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में अनंतश्री विभूषित यतिचक्र चूड़ामणि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज का प्रादुर्भाव महोत्सव 6 अगस्त 2024 को अपराह्न 3 से सायं 6 बजे पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 6 अगस्त को समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं के द्वारा पूज्य महाराजश्री की पादुकाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया जायेगा।।तत्पश्चात वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य भाग लेंगे।
श्रीकरपात्र धाम के अध्यक्ष समर्थश्री स्वामी त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.