• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा जनपद में गांव की कटेगी बिजली तो बताएंगे प्रधान

ByVijay Singhal

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के सभी ग्राम प्रधान अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्युत निगम के अधिकारी ग्राम प्रधानों को जोड़ेंगे। गांव की बिजली कटेगी तो प्रधानों को इसकी तुरंत जानकारी मिलेगी। लोगों में विद्युत कटौती को लेकर किसी तरह की नाराजगी न रहे। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत निगम के अधिकारी व्हाट्सएपग्रुप बनाएंगे। इसमें ग्राम प्रधानों के साथ गांव के संभ्रांत लोगों और अन्य जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप में अधिकारी, ग्राम प्रधानों के साथ जुड़कर संवाद करेंगे। उनकी परेशानियों को जानेंगे। शिकायत सामने आने पर उसका समाधान करेंगे। ग्रुप बनाने की जिम्मेदारी एसडीओ और जेई को सौंपी जाएगी। जेई अपने क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों की सूची एसडीओ को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद ग्रुप बनाकर क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत के प्रधान को ग्रुप में ग्रुप में जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप में विद्युत कटौती संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। किसी जगह विद्युत समस्या होगी तो ग्राम प्रधान ग्रुप पर सूचना डालकर अधिकारियों को जानकारी देंगे। सूचना मिलने पर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। जिले में कुल 495 ग्राम पंचायतें हैं। सभी के प्रधान निगम के ग्रुप का हिस्सा बनेंगे। महिला प्रधान को भी ग्रुप के माध्यम से विद्युत संबंधित शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। संजय जैन (चीफ इंजीनियर), विद्युत निगम ने कहा आगामी दिनों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्राम प्रधानों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप में विद्युत कटौती संबंधित जानकारियां साझा की जाएंगी। ग्राम प्रधान भी अपनी समस्या या सूचना ग्रुप पर डालकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे पाएंगे। जल्द ही इस कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.