• Wed. Feb 5th, 2025

साथियों के साथ व्रन्दावन घूमने आया प्रधान लापता

ByVijay Singhal

Mar 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चार दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के प्रधान केशीघाट से लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से वीडियो कॉल करते समय यमुना में डूब गए हैं। पुलिस गोताखोर और पीएसी की मदद से यमुना में तलाश कर रही है। वहीं चारों साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच में एसएसपी ने स्वाट टीम को भी लगाया है। शनिवार रात करीब 12 बजे कार से अलीगढ़ जिले के थाना खैर के गांव नारायणपुर के प्रधान सचिन कुमार वाल्यान (32) पुत्र छतर सिंह गांव के ही चार साथी राजकुमार, नीरज, सुनील और गुलाब सिंह के साथ वृंदावन घूमने आए थे। बताते हैं कि शराब भी पी थी। वह रात 12 बजे वृंदावन के केशीघाट पर यमुना किनारे कार से पहुंचे। प्रधान सचिन के साथी राजकुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीन साथी कार में ही थे, जबकि प्रधान सचिन और वह यमुना किनारे खड़ी एक नाव में बैठ गए। तभी प्रधान ने पत्नी आरती को वीडियो कॉल कर बात करने लगे। इस दौरान वह एक नाव से दूसरी नाव में चले गए। राजकुमार नाव में फेसबुक देखने लग गया। जब आधा घंटा हो गया तो कार में बैठे तीन साथी नीरज, सुनील और गुबाल सिंह आए और चलने के लिए कहा। प्रधान सचिन को आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आई तो वह तलाश करने लगे और दो घंटे के बाद रात करीब दो बजकर 24 मिनट पर प्रधान के साथ आए चारों लोग कोतवाली पहुंचे और प्रधान के गायब होने की सूचना दी। प्रधान के यमुना में डूब जाने की आशंका के चलते वृंदावन कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही रात से ही गोताखोर और सुबह पीएसी की फ्लड यूनिट की सहायता से तलाश कर रहे हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी, लेकिन अभी प्रधान का पता नहीं चला है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रधान के यमुना में डूबने की आशंका जताने पर गोताखोरों और पीएसी की मदद से तलाश की जा रही है। अभी पता नहीं चला है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.