• Fri. Feb 13th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवासों का निर्माण कराये जाने हेतु 08 दिसम्बर, से 10 दिसम्बर 2023 के मध्य भूमि पूजन कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Dec 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 08 दिसंबर। डिप्टी कलेक्टर/ जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) आदेश कुमार ने अवगत कराया है कि डूडा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत अवशेष अनारम्भ आवासों का निर्माण कराये जाने हेतु 08 दिसम्बर, से 10 दिसम्बर 2023 के मध्य भूमि पूजन कार्यक्रम जनपद मथुरा में आयोजित किया जा रहा है। अभियान में नगर निकाय स्तर पर जनप्रतिनिधि अध्यक्ष, सम्बन्धित नगर पंचायत एवं अधिशासी अधिकारी इत्यादि की उपस्थिति में वृहद स्तर पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है।  इसके क्रम में आज नगर पंचायत बरसाना में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें पदम सिंह फौजी चेयरमैन प्रतिनिधि-नगर पंचायत बरसाना, सभासद, अधिशासी अधिकारी एवं डूडा स्टाफ उपस्थित रहा। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत कुल 38739 आवास स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 29700 आवास पूर्ण किए चुके है, शेष आवासों पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.