हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के एक गांव के सचिव पर गांव के ही प्रधान और उनके पुत्र पर जबर्दस्ती अधूरे कार्यों का भुगतान करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। सचिव ने ग्राम प्रधान और उसके पुत्र के विरुद्ध थाना फरह में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायत कवायला वाकलपुर में मेंबर सिंह सचिव के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को सचिव अपने कार्यालय में सरकारी कार्यों में व्यस्त थे। तभी ग्राम प्रधान लाखन सिंह और उसका पुत्र अमित कार्यालय में आये और उस पर फर्जी हैंडपंप व अन्य अधूरे कार्यों का भुगतान कराने का दबाव बनाने लगे। सचिव ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोप है कि प्रधान और उसके पुत्र ने सचिव के साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। शनिवार को सचिव की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान लाखन सिंह और उसके पुत्र अमित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
