• Wed. Mar 4th, 2026

फरह में होली पर पोस्टर विवाद, इलेक्ट्रिक बोर्ड देख लोगों में फैला आक्रोश; पुलिस ने शांत कराया मामला

ByVijay Singhal

Mar 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में कुछ लोगों ने गांव के तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का लाइट वाला बोर्ड और पोस्टर लगा दिया। जब ऐसा करने से गांव के अन्य लोगों ने उनको रोका तो मौके पर विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। दीनदयालधाम से सटे हुए गांव दौलतपुर में गांव के तिराहे पर लगे बिजली के खंभे पर कुछ लोगों नेबाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का इलेक्ट्रिक बोर्ड लगा दिया। जब गांव के अन्य लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वहां विवाद बढ़ गया। कुछ महिलाएं भी बोर्ड लगाने के समर्थन में सड़क पर आ गईं। होली के अवसर तनाव बढ़ता देख थाना प्रभारी छोटेलाल तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर उस बोर्ड को वहां से उतरवा दिया। मौके पर मौजूद सभी लोगों को उनके घर भेज कर स्थिति को सामान्य किया गया। पुलिस ने सभी पक्षों से अपील की है कि नयी जगहों पर कुछ नया बोर्ड पोस्टर लगाने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.