हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। प्रेमिका के संग न जाने पर आहत दिव्यांग प्रेमी अशोक के थाना हाईवे में जहर खाने से मौत के बाद सोमवार को शव का आगरा में वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया। विसरा सुरक्षित किया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर मथुरा ले आए।
एक माह से लापता प्रेमिका प्रिया को हरिद्वार से सकुशल बरामद करने की जानकारी पर अशोक रविवार को थाने पहुंच गया था। यहां प्रेमिका ने उसके साथ जाने से मना कर दिया तो इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर का सेवन कर लिया था। इससे थाने में खलबली मच गई थी। आगरा में इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मृतका का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए भेजेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
