हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में युवक की हत्या गला दबाकर की की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह राज उजागर हुआ है।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में शुक्रवार की रात राजकुमार अपने घर पर सो रहा था। रात में किसी समय गांव के तीन नामजद लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब शुक्रवार की रात दादी की तबीयत खराब होने के कारण पिता मां की देखरेख के लिए भाई के घर सो गए थे। जबकि राजकुमार अपने घर पर सो रहा था। शनिवार की सुबह जब मृतक के पिता भगवान सिंह घर पहुंचे तब जाकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि राजकुमार के गांव की किसी महिला से संबंध थे। इसी मामले को लेकर युवक की हत्या को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र का कहना है कि मृतक राजकुमार निवासी सिंकदरपुर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर आया है। मृतक के पिता भगवान सिंह ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र का कहना है कि पिता की तहरीर पर रवेंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
