• Sun. Feb 15th, 2026

गांवों के गरीब परिवारों शौचालय बनाने को मिलेंगे 12 हजार

ByVijay Singhal

Nov 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवार, भूमिहीन परिवार, महिला मुखिया के परिवार, लघु सीमान्त किसान एवं दिव्यांग परिवारों को खुले में शौच की प्रथा को बंद करने के उद्देश्य से सरकार से 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए दी जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि खुले में शौच की प्रथा बन्द करते हुए, जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को 28 नवम्बर 2018 को ओडीएफ अर्थात खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया था। नवम्बर, 2018 के उपरान्त भी ग्राम पंचायतों में कई परिवार शौचालय विहीन रह गये थे। जिन्हें 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिल सकी थी। द्वितीय चरण के अभियान में ग्राम पंचायत में ऐसे परिवार जिनकों पूर्व में प्रोत्साहन धनराशि का लाभ नहीं दिया गया है अब उनको स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन देने करके अपनी पात्रता की जांच कर पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण करने पर प्रोत्साहन धनराशि का लाभ दिया जाएगा। यह निर्णय मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक में लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.