हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त ने टीम के साथ बुधवार को मंडी चौराहा से सौंख रोड तक प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन बेचने, भंडारण के विरोध में छापा मारा। टीम ने दुकानों से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त कर 19 हजार का जुर्माना वसूल किया। उधर, दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और मार्ग पर गंदगी करने पर निगम ने 5400 का जुर्माना वसूला। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा मथुरा शहर में लगातार अतिक्रमण, गंदगी करने वालों के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने और भंडारण करने के वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक निहाल सिंह, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes