• Fri. Feb 13th, 2026

पुलिसकर्मियों ने दाऊजी मंदिर में सेवायत अधिवक्ता को पीटा

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के श्रीदाऊजी मंदिर में दोपहर को सेवायत व अधिवक्ता वीरेंद्र पांडेय के साथ दर्शन करने को लेकर सिपाहियों द्वारा अभद्रता व पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
शाम को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता वीरेंद्र पांडेय काे स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए भेजने के लिए देर रात तक हंगामा होता रहा। अधिवक्ता व सेवायत वीरेंद्र पांडेय ने बताया मंगलवार को उनकी श्रीदाऊजी मंदिर में सेवा थी। दोपहर 11.45 पर दो सिपाही जबरन दर्शन करने की कोशिश करने लगे। वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि अभी भोग प्रसाद आया है, 20 मिनट बाद दर्शन करने आना। सिपाही नहीं माने और जबरन दर्शन करने की कोशिश करने लगे। वीरेंद्र पांडेय के रोकने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और पिटाई कर दी। इसमें वीरेंद्र की शर्ट फट गई, शरीर में चोटों के निशान आ गये। सूचना पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा मदन गोपाल सिंह, सचिव गोपाल प्रसाद गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ता बलदेव पहुंच गए। यहां थाने पर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक हाई वोल्टेज हंगामा होता रहा। काफी देर तक अधिवक्ताओं व पुलिस के मध्य वार्ता होती रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान अधिवक्ता सुधीर रावत, अश्वनी शुक्ला, बंशीधर तेहरिया, मदन मोहन पांडेय, राजेंद्र पांडेय, महावीर पांडेय, श्रीकांत पचौरी, रामप्रसाद पांडेय, देशबंधु उपाध्याय, ठा. करन सिंह, बलराम पांडेय, कुलदीप पांडेय, आकाश सक्सेना, विनीत गौतम, राजेंद्र, सतेंद्र, रोहित गौतम, गणेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.